Headlines

TVS Apache RTX 300: TVS पॉपुलर एडवेंचर बाइक के ब्लैकगोल्ड लुक ने मचाया भौकाल, मार्केट पेश हुआ नया सेलिब्रेशन एडिशन, देखे

TVS Apache RTX 300

TVS Apache RTX 300: TVS ने गोवा में चल रहे MotoSoul 2025 इवेंट में बाइक के शौकीनों को एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX 300 का नया सेलिब्रेशन एडिशन पेश किया है, जिसे ब्रांड की 20वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस एडिशन में इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसका नया लुक इसे और भी प्रीमियम और आकर्षक बनाता है। कंपनी जल्द ही इस मॉडल की कीमत बताएगी।

इसे भी पढ़े :-VinFast Limo Green: भारतीय बाजार में Innova को मात देने आ रही धाकड़ इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV कार, देखे फीचर्स ?

TVS Apache RTX 300: नया स्टाइलिश लुक

TVS ने सेलिब्रेशन एडिशन के लिए स्टाइलिश ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर स्कीम पेश की है, जो बाइक को बिल्कुल नया और खास अपील देती है। बॉडी पर ब्लैक बेस और गोल्डन ग्राफिक्स फ्यूल टैंक, फेयरिंग और साइड पैनल की लाइनों को खूबसूरती से हाईलाइट करते हैं। इसके अलावा, TVS ने बाइक में रेड हाइलाइट्स जोड़े हैं, जो इसे और भी स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देते हैं। एलॉय व्हील्स को भी खास तौर पर कस्टमाइज़ किया गया है। दोनों व्हील्स को डुअल-टोन थीम में फिनिश किया गया है, जिसमें एक हिस्सा ब्लैक और दूसरा हिस्सा गोल्ड है, जो इस एडिशन को भीड़ से अलग बनाता है।

TVS Apache RTX 300 फीचर्स

हालांकि इस एडिशन में पूरी तरह से नया लुक है, लेकिन बाइक का इंजन, फ्रेम, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप स्टैंडर्ड RTX 300 जैसा ही है। इसका मतलब है कि सेलिब्रेशन एडिशन वही पावरफुल परफॉर्मेंस देगा जिसके लिए RTX 300 जानी जाती है। TVS ने मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज, राइडिंग मोड्स या राइडर एड्स में भी कोई बदलाव नहीं किया है.

TVS Apache RTX 300 यूनिक और लिमिटेड-एडिशन फील

कंपनी ने न तो इंजन को रीट्यून किया है और न ही एर्गोनॉमिक्स में कोई बदलाव किया है। न ही कोई टूरिंग एक्सेसरी जोड़ी गई है। यह पूरी तरह से एक स्टाइलिंग अपडेट है, जो उन कस्टमर्स के लिए बनाया गया है जो अपनी बाइक को एक यूनिक और लिमिटेड-एडिशन फील देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े :-5 Amazing 7-Seater Cars: बेहतरीन फीचर्स वाली Mahindra से लेकर Safari तक की 7-Seater हुयी सस्ती, देखे कीमत?

TVS Apache RTX 300 नए एडिशन की जबरदस्त डिमांड

TVS ने साफ किया है कि यह एडिशन लिमिटेड टाइम के लिए और लिमिटेड नंबर में ही अवेलेबल होगा। ऐसे में Apache RTX 300 के फैंस के बीच इसकी जबरदस्त डिमांड हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *