Redmi 15 New Phone: 8GB RAM+256 GB स्टोरेज और 7000mAh बैटरी के साथ Redmi लांच करने जा रहा धाकड़ फ़ोन, देखे कीमत और फीचर्स ?

Redmi 15 4G

Redmi 15 New Phone: Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 15 4G को UK के बाजार में लॉन्च किया है। जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में अच्छा विकल्प बना सकती हैं। आपको बता दें कि यह मोबाइल ब्रांड द्वारा एंट्री लेवल ग्राहकों और 4G फोन लेने वालों को टारगेट करते हुए लाया गया है। तो आइए, जानते है फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी-

इसे भी पढ़े :-Oppo K13s Smartphone: 32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी से Redmi, Realme को टक्कर देने लांच होने जा रहा Oppo का 5g फ़ोन

Redmi 15 4G उन यूजर्स के लिए खास है जो बड़ी बैटरी बैकअप, अच्छा डिस्प्ले और बजट में स्मूद परफॉरमेंस पसंद करते हैं। यह स्टूडेंट्स, बेसिक गेमिंग करने वालों और लंबे समय तक कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

Redmi 15 4G फीचर्स

  • नए Redmi 15 4G में 6.9 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल का मिलेगा। यह स्क्रीन 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट कर सकती है।
  • इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 850 निट्स तक जा सकती है और इसमें Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
  • Redmi 15 4G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट मौजूद है। जो रेगुलर उपयोग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा लग सकता है।
  • डिवाइस के लिए ग्राहकों को दो कॉन्फिग्रेशन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दिए जा रहे हैं।
  • Redmi 15 4G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी मानी जा सकती है। जिसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताया है। यह 33W वायर्ड चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
  • Redmi 15 4G फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन IP64 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश से बच सकता है।
  • यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन यानी Sandy Purple, Titan Gray और Midnight Black में उपलब्ध होगा।

Redmi 15 4G फ़ोन स्टोरेज और कीमत

UK के बाजार में नए Redmi 15 4G की कीमत £159 (लगभग 19,060 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट मिलता है। वहीं, बड़ा मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज £189 (लगभग 22,652 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़े :-Oppo Reno 15 Series: लॉन्चिंग से पहले लीक हुए फीचर्स ने मचाया हंगामा, मिलेगा 200MP कैमरा के साथ 6.59-इंच LTPS पैनल, देखे डिटेल्स ?

Redmi 15 4G फ़ोन मुकाबला

Redmi 15 4G का मुकाबला Samsung Galaxy M15, realme Narzo 70 Turbo और Moto G85 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *