Cars Under 5 Lakh in India: भारत में कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। हर महीने भारतीय बाज़ार में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च हो रही हैं। इन कारों की कीमतें लाखों से लेकर करोड़ों तक होती हैं। हालांकि, भारत में कार खरीदने वालों का सबसे बड़ा हिस्सा मिडिल क्लास परिवारों का है, जो 5-सीटर सेगमेंट में बेहतर कार खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती 5-सीटर कार के बारे में।
इसे भी पढ़ें:-New Hyundai Venue and N Line: नई Generation के लिए आ रही Hyundai की Venue और N Line, देखे कीमत?
भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती मारुति S-Presso 5-सीटर कार
भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती 5-सीटर कार मारुति S-Presso है। इस 5-सीटर कार में 998 cc का इंजन लगा है, जो 5,500 rpm पर 49 kW की पावर देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AGS ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। मारुति S-Presso में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग लगे हैं। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर भी है। S-Presso में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन लगा है। इस मारुति सुजुकी कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹349,900 से शुरू होती है।
यहाँ देखे ₹5 लाख से कम कीमत वाली कारें
मारुति एस-प्रेसो की तरह, कई दूसरी 5-सीटर कारें भी हैं जिनकी कीमत ₹5 लाख से कम है।
- मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से ₹5.45 लाख तक है।
- रेनॉल्ट क्विड की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.30 लाख से शुरू होकर ₹5.99 लाख तक जाती है।
- टाटा टियागो भी ₹5 लाख रेंज की कार है। इस टाटा कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.57 लाख से शुरू होती है।
इसे भी पढ़ें:-Mahindra 475 Yuvo Tech+ vs Swaraj 744 FE: एडवांस फीचर्स और 40–45HP रेंज के साथ आ रहे पॉवरफुल ट्रैक्टर, देखे ?
आप यह कार ₹30,000 की सैलरी में खरीद सकते हैं
भारत में बिकने वाली ये 5-सीटर कारें ₹30,000 महीने की सैलरी वाले लोग भी खरीद सकते हैं। इन गाड़ियों को लोन पर खरीदने के लिए, आपको ₹40,000 से ₹50,000 के बीच डाउन पेमेंट करना होगा, और 9% की ब्याज दर पर, आपको हर महीने लगभग ₹10,000 की EMI देनी होगी।
