Motorola Edge 70: भारत में Motorola Edge 70 के लॉन्च की पुष्टि हो गई है। यह फोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसे हाल ही में यूरोप और मिडिल ईस्ट में लॉन्च किया गया था। यह Motorola फोन तीन कलर ऑप्शन – Pantone Bronze Green, Pantone Lily Pad, और Gadget Grey में आता है। भारत में, यह फोन तीन 50MP कैमरों और एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा।
इसे भी पढ़ें :-Samsung Galaxy F06 5G: 28% का डिस्काउंट के साथ ले आये HD+ LCD डिस्प्ले वाला Samsung का ये फ़ोन, देखे कीमत ?
Motorola Edge 70 फ़ोन के फीचर्स
- यह Motorola फोन 6.67-इंच pOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 1220 x 2712 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह Motorola फ्लैगशिप फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।
- फोन IP68 और IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
- Moto Edge 70 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
- इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है।
- यह Motorola फोन 4,800mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 66 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ और NFC है और यह 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इसे भी पढ़ें :-Harley-Davidson X440 T: बोल्ड लुक और नए स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रही Harley-Davidson X440 T बाइक, देखे नई पावर
Motorola Edge 70 फ़ोन की इंडिया में लॉन्च डेट
Motorola ने पुष्टि की है कि यह अल्ट्रा-स्लिम फोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च होगा। यह फोन 5.99mm पतला होगा और पावरफुल फीचर्स से लैस होगा। यह Motorola फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ रिटेल चैनलों के माध्यम से बेचा जाएगा। Motorola Edge 70 को ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
