OnePlus 15R Smartphone की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। वनप्लस का यह मिड-बजट फ्लैगशिप फोन अगले महीने इंडियन मार्केट में आने वाला है। इस फोन के बारे में कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं। यह चीन में लॉन्च हुए वनप्लस ऐस 6T का रीब्रांडेड वर्जन होगा और इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। यह इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए वनप्लस 13R का अपग्रेड भी होगा। फोन में पावरफुल 8,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़े :-Samsung Galaxy Tab A11+: Indian मार्केट में आ रहा धमाका मचाने Samsung का 2TB तक स्टोरेज वाला नया Tab, देखे कीमत ?
वनप्लस 15R को कंपनी की ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न और इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। वनप्लस इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल्स ने भी फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी वनप्लस 15s की भी तैयारी कर रही है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के प्रोसेसर को भी कन्फर्म कर दिया है। यह दुनिया का पहला फ़ोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 के साथ लॉन्च होगा।
OnePlus 15R Smartphone के संभावित फ़ीचर्स
इस OnePlus स्मार्टफ़ोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh की बैटरी होगी। इसमें सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा होने की उम्मीद है। फ़ोन में पीछे की तरफ़ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :-Redmi 15C 5G Phone: Samsung को टक्कर देने आ रहा Redmi का 6000mAh की बैटरी वाला 5G फ़ोन, देखे वेरिएंट कीमत?
OnePlus 15R Smartphone कीमत
यह फ़ोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आएगा। इसे IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ ऑफ़र किया जाएगा। यह वॉटर रेसिस्टेंट या डस्ट रेसिस्टेंट होगा। OnePlus 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर होगा। कंपनी ने फ़ोन के कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। इसे ब्लैक और ग्रीन रंग में ऑफ़र किए जाने की उम्मीद है। वनप्लस 13R की तरह, इसे भी ₹40,000 से ₹45,000 की शुरुआती कीमत रेंज में पेश किया जा सकता है।
