TATA Punch SUV Car: भारतीय बाज़ार में SUV सेगमेंट सबसे लोकप्रिय वाहन है। इस सेगमेंट में सबसे सस्ती SUV के रूप में Tata Punch उपलब्ध है। अगर आप इस Tata SUV का बेस वेरिएंट खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो ₹2 लाख के डाउनपेमेंट के बाद आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी? हम आपको इस लेख में बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :-TATA Sierra SUV Car: New लुक में नए टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ फिर लांच होने जा रही TATA Sierra SUV कार, देखे इसके फीचर्स
TATA Punch SUV Car की कीमत
Tata Motors द्वारा Punch SUV पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। Pure इस SUV का बेस वेरिएंट है। इस SUV के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.50 लाख है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो आपको ₹5.50 लाख की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रजिस्ट्रेशन और बीमा भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको लगभग ₹22,000 का रजिस्ट्रेशन टैक्स और लगभग ₹33,000 का बीमा देना होगा। इस तरह दिल्ली में इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत ₹6.05 लाख हो जाती है।
TATA Punch SUV Car: डाउन पेमेंट के बाद कितनी ईएमआई होगी?
अगर आप टाटा पंच का बेस वेरिएंट खरीदते हैं, तो बैंक केवल एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस करेगा। 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करने के बाद, आपको बैंक से लगभग 4.05 लाख रुपये की राशि फाइनेंस करवानी होगी। अगर आपको 9 प्रतिशत ब्याज दर पर सात साल के लिए 4.05 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो आपको अगले सात सालों तक केवल 6,516 रुपये प्रति माह की ईएमआई देनी होगी।
TATA Punch SUV कार: कितनी महंगी होगी?
अगर आप बैंक से 9 प्रतिशत ब्याज दर पर सात साल के लिए 4.05 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं, तो आपको सात सालों तक 6,516 रुपये प्रति माह की ईएमआई देनी होगी। इस प्रकार, सात सालों में, आपको टाटा पंच के बेस वेरिएंट पर लगभग 1.42 लाख रुपये ब्याज देना होगा। एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज सहित आपकी कार की कुल कीमत लगभग 7.47 लाख रुपये होगी।
TATA Punch SUV Car इसका मुकाबला किससे है?
टाटा पंच को माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में उतारा गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और हुंडई एक्सेंट जैसी एसयूवी से है।
