Vivo X200T Phone: कंपनी ने Vivo X300 सीरीज़ को पहले ही मार्केट में पेश कर दिया है। इसने अपने शानदार फीचर्स से सभी को हैरान कर दिया। लेकिन इतना ही नहीं। नई सीरीज़ के अलावा, कंपनी अपनी मौजूदा सीरीज़ में भी एक नया मॉडल लाने की तैयारी में है। जी हां, भारत की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo अपनी मौजूदा Vivo X200 सीरीज़ का एक नया वेरिएंट Vivo X200T ला सकती है। आइए जानते हैं कंपनी का नया फोन कैसा होगा।
इसे भी पढ़े :-Huawei Mate X7: Samsung को टक्कर देने 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ आ गया Huawei का फोल्डेबल फोन, देखे कीमत?
Vivo X200T Phone फीचर्स
- Vivo X200T को कंपनी के मौजूदा Vivo X200 और Vivo X200FE के बीच का मिड-रेंज मॉडल बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह फ़ोन सस्ते और महंगे मॉडल का बेहतर वर्शन दे सकता है, जो कम कीमत पर फ्लैगशिप फ़ीचर देगा।
- Vivo X200T एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन होने की उम्मीद है और इसमें Vivo X200 जैसे ही फ़ीचर होंगे।
- Vivo X200T में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ़ोन में 90W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है।
- Vivo X200 में 6.67-इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस है।
- यह स्मार्टफ़ोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9400 3nm प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo X200T में Android 16 पर आधारित Funtouch OS 16 का अपग्रेडेड वर्जन सपोर्ट होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक फोन की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़े :-Realme P4x 5G: 7000mAh बैटरी बैकअप के साथ आ रहा इंडियन मार्केट में सस्ता सुन्दर और टिकाऊ स्मार्टफोन, देखे फचर्स
Vivo X200T Phone लांच डेट
Vivo का आने वाला स्मार्टफोन Vivo X200T के नाम से लॉन्च हो सकता है। फोन को पहले ही IMEI सर्टिफिकेशन मिल चुका है। अब, एक नई लीक सामने आई है, जिससे फोन के लॉन्च के बारे में अहम जानकारी मिली है। SmartPrix की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo X200T अगले महीने, जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे जनवरी के आखिर में लॉन्च कर सकती है। Vivo X200T के फीचर्स के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन एक दावा किया गया है।
